Friday, February 17, 2012

Bihar TET - BETET : TET Question Exam Paper Leaked / Out, Question Mark on Administration

बिहार टीईटी का प्रश्न पत्र हुआ लीक! प्रशासन का दावा टांय-टांय फिस्स
(Bihar TET - BETET : TET Question Paper Leaked / Out, Question Mark on Administration)

Yesterday when I checked Blog Statistics, I found many people come on this blog through Search of
Bihar TET Question Paper Leak
भागलपुर। राज्य सरकार के तमाम निर्देशों और जिला प्रशासन के लाख दावों के बीच पूर्व बिहार के जमुई, लखीसराय, मुंगेर, बांका, भागलपुर आदि कई जिलों में आखिरकार प्रश्न पत्र लीक हो ही गया। जिस कारण लाखों अभ्यार्थियों के बीच उहापोह की स्थिति बनी रही।

मुंगेर में 20 से 50 हजार रुपयों में खुलेआम बिका तो जमुई में प्रश्नपत्र सहित गिरोह के 12 लोग गिरफ्तार कर लिये गये। मामले में जमुई और मुंगेर के जिलाधिकारियों ने घटना के जांच के आदेश दे दिये हैं। हलांकि फिलहाल परीक्षा रद्द किये जाने की कोई सूचना नहीं है। भागलपुर में भी कई जगहों पर प्रश्न पत्र बिकने की खबर है। वैसे अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टी किसी ने नहीं की है।


शुक्रवार को उक्त जिलों के परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा शुरु होते ही प्रश्न पत्र लीक होने की खबरें फैली। हलांकि लोगों ने पहले इसे महज अफवाह बताया। लेकिन जल्दी ही तस्वीरें साफ हो गयी। जमुई के महिसौढ़ी के पास एएसपी पुस्कर आनंद ने छापेमारी कर 12 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस को उसके पास टीईटी के तीन सेटों का प्रश्न पत्र, 16 मोबाइल, 5 बाइक और हजारों रुपये नकद बरामद किया। गिरफ्तार लोगों में खरीददार और बिक्रेता दोनों शामिल हैं।



जबकि मुंगेर में 20 से 50 हजार रुपयों में खुलेआम प्रश्नपत्र बेचे गये। शुरु-शुरु में यहां भी अफवाह लग रहा था लेकिन परीक्षा के प्रश्न पत्रों से मेल खाते ही खबर आग की तरह फैल गयी। इसकी जानकारी लोग मोबाइल से दूसरे शहरों में भी दे दिया। फिर क्या था फैक्स के जरिये प्रश्नपत्र भागलपुर, बांका, लखीसराय, पूर्णिया आदि शहरों में भी पहुंच गया। सूत्रों की मानें तो प्रश्नपत्र गुरुवार की देर रात ही आउट हो गया था। कईयों को तो कल ही हाथ लगे और कुछ को शुक्रवार को।

बहरहाल, एक सप्ताह पूर्व ही नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक हो जाने के बाद भी प्रशासन ने सबक नहीं लिया, जिस कारण मेधावी छात्रों के भविष्य पर प्रश्न चिन्ह लग गया है।


News : Bhaskar (17.2.12)

No comments: