Thursday, February 16, 2012

Bihar TET - BETET Exam on 17th and 18th Feb 2012

शिक्षक पात्रता परीक्षा आज, तैयारियां पूरी
(Bihar TET - BETET Exam on 17th and 18th Feb 2012)

समस्तीपुर, जाप्र : बिहार माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा शुक्रवार को होगी। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। इसकी जानकारी देते हुए डीपीओ माध्यमिक सह नोडल पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार परीक्षा को कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय में इसके लिए 22 केन्द्र बनाये गये हैं। प्रथम पाली की परीक्षा 10. 30 से 12. 00 बजे तक होगी। इसमें 17704 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जबकि द्वितीय पाली की परीक्षा 1. 30 से 3. 00 बजे तक होगी। इसमें 3291 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इधर, जिला प्रशासन के हवाले दी गयी जानकारी के अनुसार सभी परीक्षा केन्द्रों पर स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल को प्रतिनियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त गश्ती दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी और उड़नदस्ता दंडाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है। दी गयी जानकारी के अनुसार इस परीक्षा के प्रश्न पत्र भी प्राप्त हो चुका है, जिसे पदाधिकारियों की देखरेख में चिन्हित छह केन्द्रों में रखा गया है। सभी परीक्षा केन्द्रों पर वीडियोग्राफी कराने का निर्देश भी अनुमंडल पदाधिकारी को दिया गया है। यह भी बताया गया है कि परीक्षा केन्द्रों से प्राप्त होने वाली ओएमआर (उत्तर पत्रक) एवं उपस्थित पत्रक को सुरक्षित रखने के लिए सदर अनुमंडल कार्यालय में बज्रगृह की स्थापना की गयी है। साथ ही 18 फरवरी को बिहार प्रारंभिक शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2011 (विशेष) भी दो पालियों में उक्त समयानुसार हीे होगी। इसके प्रथम पाली में 4542 और द्वितीय पाली में 2684 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
News : Jagran (16.2.12)

No comments: