Showing posts with label BPSC. Show all posts
Showing posts with label BPSC. Show all posts

Saturday, April 25, 2026

BPSC Teacher Bharti 2026: बड़ी खुशखबरी! बिहार शिक्षक भर्ती 2026 का रास्ता साफ, 46,000+ पदों पर बंपर वैकेंसी; जानें पूरी जानकारी BPSC TRE Teacher Bharti 2026: BPSC जल्द ही शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE 4.0) के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। इस भर्ती के तहत 46,000 से अधिक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

BPSC Teacher Bharti 2026: बड़ी खुशखबरी! बिहार शिक्षक भर्ती 2026 का रास्ता साफ, 46,000+ पदों पर बंपर वैकेंसी; जानें पूरी जानकारी BPSC TRE Teacher Bharti 2026: BPSC जल्द ही शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE 4.0) के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। इस भर्ती के तहत 46,000 से अधिक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।


वेकेंसी डिटेल

  • प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1-5) - लगभग 10,500 
  • मध्य विद्यालय (कक्षा 6-8) - लगभग 9,500 
  • माध्यमिक और उच्च माध्यमिक (कक्षा 9-12) - लगभग 25,000 |
  • कुल - 46,595+
महत्वपूर्ण तिथियां (Exam Calendar)
  • रीक्षा की तिथि: 22 सितंबर से 27 सितंबर 2026 तक।
  • परिणाम (Result): नवंबर 2026 में घोषित होने की संभावना।
  • नियुक्ति: परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।
आवेदन कैसे करें? 
पिछली परिस्थितियों का संदर्भ
The BPSC TRE 4.0 (Bihar Teacher Recruitment Examination) for 2026 aims to fill over 44,000–46,000+ vacancies for primary, secondary, and higher secondary teachers. The exam involves a 150-question objective paper (Language, General Studies, and Subject). Key eligibility includes CTET/BTET/STET qualification, and application details are via the official BPSC website.
Key Details of BPSC TRE 4.0 (2026):
  • Vacancies: Approximately 46,000+ positions across various school levels (Primary, TGT, PGT).
  • Age Limit: Generally 18–37/40/42 years, depending on category and class level.
  • Exam Structure: 150 total questions: 30 (Language), 40 (General Studies), 80 (Subject)
    .
  • Negative Marking: Applies to the General Studies section.
  • BPSC TRE Teacher Bharti 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर है। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) जल्द ही 'TRE 4.0' (Teacher Recruitment Exam) का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करने की तैयारी में है। लंबे समय से नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह एक बड़ी राहत है, क्योंकि रिक्त पदों की संख्या अनुमान से कहीं अधिक है।

    इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 46,500 से 46,800 के बीच रिक्तियों को भरा जाएगा। वर्गवार पदों का डिटेल कुछ इस प्रकार है

    हालांकि, पदों की अंतिम और सटीक जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में जारी की जाएगी।

    आयोग ने परीक्षा की समय-सीमा पहले ही स्पष्ट कर दी है, जिससे उम्मीदवारों को अपनी तैयारी के लिए एक निश्चित लक्ष्य मिल गया है:

    आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। देरी से बचने और तकनीकी समस्याओं से दूर रहने के लिए इन चरणों का पालन करें:

    1. वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR)- आवेदन शुरू होने का इंतजार न करें। BPSC ने पहले ही OTR प्रक्रिया शुरू कर दी है। आप आधिकारिक वेबसाइट bpsc-tre.com पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन आज ही पूरा कर लें

    2. नोटिफिकेशन का इंतजार- जैसे ही नोटिफिकेशन जारी हो, bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना फॉर्म भरें।

    3. दस्तावेज तैयार रखें- अपनी शैक्षिक योग्यता, पहचान पत्र और फोटो/हस्ताक्षर को पहले ही स्कैन करके रख लें ताकि फॉर्म भरते समय कोई असुविधा न हो।

    नोटिफिकेशन जारी होने में हुई देरी ने उम्मीदवारों के बीच काफी भ्रम पैदा किया था। सितंबर 2025 में मिली जानकारी के बाद से ही छात्र इसका इंतजार कर रहे थे। शुरुआती अनुमानों में केवल 26,000-27,000 पदों की बात कही गई थी, लेकिन ताजा आंकड़ों के अनुसार पदों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जो उन युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है जो शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं। 

    BETET  
    http://betet-bihar.blogspot.com/
    http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
    \

    Saturday, September 21, 2024

    BPSC Bihar Shikshak Bharti 2024: बिहार शिक्षक भर्ती में नीट जैसी उलझन! क्या परीक्षा रद्द हो जाएगी?

    BPSC TRE 3.0 Result 2024: बिहार शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण की परीक्षा के बाद बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आंसर की जारी कर दी है। इसके बाद एक नए विवाद ने जन्म ले लिया है।

    BPSC TRE 3.0 Exam | Bihar Shikshak Bharti: शिक्षक भर्ती TRE 3.0 परीक्षा की आंसर की जारी हो चुकी है। अब अभ्यर्थी बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच, इस भर्ती प्रक्रिया में एक बड़ी उलझन सामने आई है। कहा जा रहा है कि इस मामले में NEET जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आखिर पूरा मामला क्या है? क्या बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा रद्द हो जाएगी? अगर नहीं, तो क्या नई आंसर की जारी होगी? जानिए क्यों इस परीक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

    क्या आंसर की दोबारा जारी होगी?

    NEET UG परीक्षा के दौरान पेपर लीक और मेरिट लिस्ट को लेकर विवाद हुआ था, जिसके चलते मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। एक सवाल के सही-गलत उत्तर को लेकर छात्रों के नंबरों में अंतर आ गया था, जिसे सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद विशेषज्ञों की मदद से सुलझाया गया और नया रिजल्ट जारी किया गया। कुछ ऐसा ही अब बिहार शिक्षक भर्ती में देखने को मिल रहा है, जहां सवालों के उत्तर को लेकर विवाद गहराता जा रहा है।

    बिहार शिक्षक भर्ती में नया विवाद

    BPSC ने शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण की परीक्षा 19 जुलाई से 22 जुलाई 2024 के बीच आयोजित की थी, जिसकी आंसर की हाल ही में जारी की गई। इसके बाद परीक्षा में पूछे गए चार सवालों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्होंने इन सवालों को लेकर पहले ही आपत्ति दर्ज कराई थी, लेकिन आयोग ने इसे नजरअंदाज किया। अगर यह मामला आगे बढ़ा, तो इसका असर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों पर पड़ सकता है।

    विवादित सवाल

    BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा में चार सवाल विवाद का कारण बने हुए हैं। इनमें से एक सवाल बिहार की सबसे पुरानी नदी घाटी परियोजना के बारे में था। परीक्षार्थियों का दावा है कि एनसीईआरटी और एससीईआरटी बुक्स के अनुसार सही उत्तर सोन नदी परियोजना है, जबकि आयोग ने दामोदर नदी घाटी परियोजना को सही उत्तर बताया। इसके अलावा, वायुमंडल में अधिकतम गर्मी को लेकर पूछे गए सवाल का सही उत्तर सूर्य होना चाहिए था, लेकिन आयोग ने दीर्घ पार्थिव तरंग को सही बताया है। इसी प्रकार, अन्य दो सवालों को लेकर भी विवाद जारी है।

    इस विवाद के कारण अभ्यर्थियों के बीच चिंता बढ़ गई है, और वे यह जानना चाहते हैं कि आगे क्या कदम उठाए जाएंगे। क्या इस विवाद के समाधान के लिए नई आंसर की जारी होगी या फिर परीक्षा रद्द होने की संभावना है?




       


    BETET  / STET / टीईटी / TET - Teacher Eligibility Test Updates / Teacher Recruitment / Shikshak Niyojan / शिक्षक नियोजन News
    http://betet-bihar.blogspot.com/
    http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
    CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
    Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
    UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET

    Sunday, September 8, 2024

    Bihar News: 'BPSC शिक्षकों के फर्जी डॉक्यूमेंट की जांच कर किया जाए बर्खास्त, वरना...', छात्र संगठन की सरकार से मांग

    Bihar News: 'BPSC शिक्षकों के फर्जी डॉक्यूमेंट की जांच कर किया जाए बर्खास्त, वरना...', छात्र संगठन की सरकार से मांग

    Fake Teacher: छात्र नेता दिलीप का कहना है कि पहले चरण और दूसरे चरण में जो शिक्षक बहाल हुए हैं, उसमें कई के फर्जी डॉक्यूमेंट, प्रमाण पत्र और बायोमेट्रिक भी उनके फर्जी हैं. यह मांग पहले से उठ रही थी.

    Bihar student organization demanded Checking fake certificate of teachers who recruitment by BPSC Dilip kumar ann Bihar News: 'BPSC शिक्षकों के फर्जी डॉक्यूमेंट की जांच कर किया जाए बर्खास्त, वरना...', छात्र संगठन की सरकार से मांग

    Patna News: बिहार लोक सेवा आयोग से चयन किए गए शिक्षक भर्ती में कमियों को लेकर छात्र नेता दिलीप ने बयान जारी करके बिहार सरकार को आगाह किया है. उन्होंने कहा है कि पहले चरण और दूसरे चरण में जो शिक्षक बहाल हुए हैं, उसमें बहुत गड़बड़ियां हुई हैं. बहुत सारे फर्जी शिक्षक बहाल हुए हैं, इन सब के डॉक्यूमेंट की जांच होनी चाहिए. अगर सरकार इस पर काम नहीं करती है तो बहुत जल्द पूरे बिहार में एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा.

    फर्जी डॉक्यूमेंट के कई मामले उजागर

    दिलीप ने कहा है कि एक नया मामला अभी उजागर हुआ है कि एक रोल नंबर पर दो और तीन शिक्षक की बहाली हो गई है, इसका खुलासा हम लोग जल्द करने वाले हैं. दिलीप ने कहा कि पहले चरण और दूसरे चरण में जो शिक्षक बहाल हुआ है उसमें कई फर्जी शिक्षक बने हैं, जो फर्जी डॉक्यूमेंट, प्रमाण पत्र ईतना तक की बायोमेट्रिक भी उनके फर्जी हैं. यह मांग पहले से उठ रही थी.

    बांका सहित कुछ जिलों में इसकी जांच हुई है, लेकिन भागलपुर खगड़िया सहित कई जिलों में कई सारे ऐसे शिक्षक हैं, जो फर्जी डॉक्यूमेंट पर शिक्षक बने हुए हैं. साथ ही TRE 3 में रिजल्ट से पहले काउंसिलिंग हो. उन्होंने कहा कि यह फर्जीगिरी सिर्फ बिहार के ही शिक्षक लोग नहीं है बल्कि बिहार के बाहर के शिक्षक लोग भी आरक्षण लेने के लिए बिहार के कॉलेज स्कूलों के फर्जी प्रमाण पत्र देकर बहाल हो गए हैं. काफी संख्या में फर्जी शिक्षक की बहाली हुई है तो फिर शिक्षा में गुणवत्ता कैसे रहेगी. बच्चों को यह लोग क्या पढ़ाएंगे?

    प्रमाण पत्र और डॉक्यूमेंट की जांच की मांग

    छात्र नेता ने कहा कि इसलिए हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और शिक्षा विभाग से मांग करते हैं कि सभी शिक्षकों की बायोमेट्रिक जांच तो कम से कम अवश्य करनी चाहिए. उसके अलावा उनके सभी प्रमाण पत्र और डॉक्यूमेंट की जांच फिर से की जाए जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए. जो भी फर्जी शिक्षक पाए जाते हैं उनको अविलंब हटाना चाहिए. छात्र ने कहा कि सरकार को इस पर जल्द एक्शन लेना चाहिए नहीं तो हम बिहार के लोग आंदोलन पर उतरेंगे और सरकार को यह काम करना पड़ेगा.




    http://betet-bihar.blogspot.com/
    http://naukri-recruitment-result.blogspot.com

    BPSC TRE 2024 Answer Key Out: बिहार शिक्षक भर्ती फेज-3 की आंसर-की जारी, 14 सितंबर तक दर्ज करें आपत्ति

    BPSC TRE 2024 Answer Key Out: बिहार शिक्षक भर्ती फेज-3 की आंसर-की जारी, 14 सितंबर तक दर्ज करें आपत्ति

    BPSC TRE 2024 Answer Key: बीपीएससी शिक्षक भर्ती फेज-3 में करीब 87000 रिक्तियों को भरा जाएगा. आयोग ने री-एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है. उम्मीदवार, आधिकारिक वेबसाइट https://bpsc.bih.nic.in/ पर जाकर आंसर-की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं.

    BPSC TRE Answer Key Out: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती फेज-3 परीक्षा की उत्तर कुंजी (Answer Key) जारी कर दी है. जो उम्मीदवार जुलाई में आयोजित हुई बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा (BPSC TRE 3) में बैठे थे, वे अब आयोग (बीपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट https://bpsc.bih.nic.in/ पर जाकर आंसर-की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. आयोग ने फिलहाल प्रोविजनल आंसर-की जारी की है. साथ ही परीक्षार्थियों को इसके आधार पर वेलिड प्रूफ के साथ आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया है.

    14 सितंबर तक दर्ज करें आपत्ति

    जो परीक्षा प्रोविजनल आंसर-की में दिए जवाब से खुश नहीं हैं, वे 9 सितंबर से 14 सितंबर के बीच आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. आपत्तियां अपने यूजरनेम और पासवर्ड के साथ लॉग इन करने के बाद, चुनौती का समर्थन करने वाले प्रूफ के साथ प्रस्तुत की जा सकती हैं. उत्तर कुंजी में 21 जुलाई 2024 को आयोजित कक्षा 9-10 के सभी विषय, 22 जुलाई 2024 को आयोजित पहली पाली से कक्षा 11-12 के सभी विषय और दूसरी पाली से कक्षा 6-10 के दो विषय शामिल हैं.


    बीपीएससी शिक्षक भर्ती परिणाम कब आएगा?

    किसी अन्य माध्यम से या निर्दिष्ट समय सीमा के बाद प्रस्तुत की गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा. अनंतिम उत्तर कुंजी के संबंध में उठाई गई शिकायतों की समीक्षा के बाद BPSC TRE परिणाम घोषित किए जाएंगे. परिणाम के साथ अंतिम उत्तर कुंजी (BPSC TRE Final Answer Key) भी जारी की जाएगी.


    पेपर लीक बाद रद्द हुई थी परीक्षा

    मार्च 2024 में BPSC ने कथित पेपर लीक के कारण शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE 3.0) रद्द कर दी थी. BPSC TRE 3.0 15 मार्च को दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी. मूल रूप से, परीक्षा दो दिन - 15 और 16 मार्च को होनी थी. 15 मार्च की परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जानी थी - पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे के बीच. 16 मार्च को परीक्षा एक ही शिफ्ट में होनी थी - दोपहर 12 से 2:30 बजे तक. हालांकि, 16 मार्च की परीक्षा "अपरिहार्य" परिस्थितियों के कारण रद्द कर दी गई थी. बाद में कड़ी सुरक्षा इंतजामों की बीच जुलाई महीने में री-एग्जाम आयोजित किया गया था. बीपीएससी टीआरई के तीसरे चरण के माध्यम से शिक्षक पद पर करीब 87000 खाली पदों को भरा जाएगा.



    BETET  / STET / टीईटी / TET - Teacher Eligibility Test Updates / Teacher Recruitment / Shikshak Niyojan / शिक्षक नियोजन News
    http://betet-bihar.blogspot.com/
    http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
    CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
    Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
    UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET

    Tuesday, March 1, 2016

    SARKARI NAUKRI News - बिहार कर्मचारी चयन आयोेग स्नातक सहायक शिक्षक (प्रशिक्षित) के 211 पदों पर नियुक्तियों करने वाला है

    SARKARI NAUKRI News -  



    बिहार कर्मचारी चयन आयोेग स्नातक सहायक शिक्षक (प्रशिक्षित) के 211 पदों पर नियुक्तियों करने वाला है. इसके लिए आयोग ने योग्य आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किया है. रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 17 मार्च है. हर तरह के आरक्षण का लाभ केवल बिहार के मूल निवासियों को प्राप्त होगा. अन्य राज्यों के अभ्यार्थी श्रेणी के माने जाएंगे



    विषय के अनुसार रिक्तियों का वर्गीकरण
    हिंदी के लिए 26 पद
    अंग्रेजी के लिए 33 पद
    गणित के लिए 33 पद
    विज्ञान के लिए 19 पद
    इतिहास के लिए 22 पद
    भूगोल के लिए  15 पद<
    संस्कृत के लिए 17 पद
    अर्थशास्त्र के लिए 26 पद
    शारीरिक के लिए शिक्षा 20 पद



    शारीरिक शिक्षा के लिए 
    किसी मान्यता प्राप्त युनिवार्सिटी से न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री प्राप्त हो. साथ ही शारीहिक शिक्षा में सनातक की डिग्री (बीपीएड) की डिग्री प्राप्त हो


    संस्कृत विषय के लिए :-

    किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से आचार्य साहित्य या व्याकरण अथवा संस्कृत में न्यूनतक 55 फीसदी अंकों के साथ पीजी की डिग्री प्राप्त हो.
    न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ पद संबंधित विषय में बैचलर डिग्री प्राप्त हो साथ ही बीएड की डिग्री हासिल की हो.


    न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 37 साल होना चाहिए. अधिकतम आयु सीमा में बिहार के एससी/एसटी/ओबीसी/शारीरिक अशक्त/महिला आवेदकों को नियमानुसार छूट प्राप्त होगी




    BETET  / STET / टीईटी / TET - Teacher Eligibility Test Updates / Teacher Recruitment / Shikshak Niyojan / शिक्षक नियोजन News
    http://betet-bihar.blogspot.com/
    http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
    CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
    Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
    UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET

    Sunday, August 3, 2014

    MBBS, BPSC बीपीएससी ने 2301 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की

    MBBS, BPSC बीपीएससी ने 2301 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की


    बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने जनरल मेडिकल ऑफिसर के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. अर्ह अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप पर 20 अगस्त 2014 तक आवेदन कर सकते हैं.
    महत्वपूर्ण तिथियाँ
    • पंजीकरण प्रारम्भ होने की तिथि: 18 जुलाई 2014
    • पंजीकरण समाप्त होने की तिथि: 20 अगस्त 2014

    पदों का विवरण
    • पद का नाम: जनरल मेडिकल ऑफिसर
    • पद का नाम: 2301
    अर्हता
    • किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री उत्तीर्ण होनी चाहिए.
    • अभ्यर्थी की आयु 37 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए.