Monday, February 8, 2016

BETET STET Shikshak Niyojan शिक्षक नियोजन SARKARI NAUKRI News - - गायब हो गई शिक्षक नियोजन की फाइल

BETET  STET  Shikshak Niyojan शिक्षक नियोजन  SARKARI NAUKRI News -  -

गायब हो गई शिक्षक नियोजन की फाइल


  Publish Date:Sun, 07 Feb 2016 07:27 PM (IST) | Updated Date:Sun, 07 Feb 2016 07:27 PM (IST)
सहरसा। निगरानी के भय से अब शिक्षक नियोजन की फाइल गायब होने लगी है। नियोजन की फाइल गायब हो जाना भारी गड़बड़ी की ओर इशारा दे रहा है। नियोजन के फाइल के गायब होने का खुलासा सौरबाजार में हुआ है।

जानकारी के अनुसार, शिक्षक नियोजन में प्रमाण पत्र में हेराफेरी की शिकायत पर राज्य सरकार ने निगरानी विभाग से सभी नियोजन प्रक्रिया की जांच करने का निर्देश दिया, तेरह फरवरी 2016 तक सभी कागजात निगरानी विभाग को जमा करना था। सौरबाजार के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरूण कुमार ¨सह ने जब वर्ष 2006 के प्रखंड शिक्षक नियोजन के फाइल की खोजबीन शुरू की तो उक्त वर्ष के सभी फाइल प्रखंड शिक्षा कार्यालय से गायब थे। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि बीआरसी कार्यालय के सभी कागज के बंडल को खोलकर देखा गया, कहीं भी 2006 का प्रखंड शिक्षक नियोजन का फाइल या आवेदन प्राप्त नहीं हुआ। 2006 में सौरबाजार प्रखंड में कितने प्रखंड शिक्षक का नियोजन हुआ था, उसकी भी जानकारी नहीं मिल पा रही है। यहां तक कि 2006 के प्रखंड शिक्षक नियोजन का एक भी आवेदन बीआरसी में उपलब्ध नहीं है। शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि 2006 के प्रखंड शिक्षक नियोजन कार्य में तत्कालीन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दिनेश प्रसाद दिनकर, तत्कालीन बीआरपी संजय कुमार वर्मा, दयानन्द यादव, हेमंत कुमार झा थे, इन सभी को मोबाइल पर मैसेज भी किया गया है और मोबाइल से बात भी की गयी। लेकिन कोई जानकारी नहीं दी गयी है। अब सवाल उठता है कि 2006 की प्रखंड शिक्षक का नियोजन फाइल कहां गायब हो गया, कहीं नियोजन में बड़े घपले तो नहीं हुए हैं। घपले से बचने के लिए नियोजन का फाइल साजिश के तहत गायब कर दिया गया है।

----

तत्कालीन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं तत्कालीन बीआरपी को 2006 के प्रखंड शिक्षक नियोजन फाइल के बारे में जानकारी मांगी गयी है, समय पर जानकारी नहीं दी गयी तो विभागीय आदेश पर मामला दर्ज किया जाएगा।

अरूण कुमार ¨सह

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, सौरबाजार। 


BETET  / STET / टीईटी / TET - Teacher Eligibility Test Updates / Teacher Recruitment / Shikshak Niyojan / शिक्षक नियोजन News
http://betet-bihar.blogspot.com/
http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET

No comments: