Monday, November 7, 2016

BETET STET Shikshak Niyojan शिक्षक नियोजन SARKARI NAUKRI News - - शिक्षक नियोजन: आपत्तियों का निराकरण, अंतिम मेधा सूची का प्रकाशन 2 नवम्बर को

BETET  STET  Shikshak Niyojan शिक्षक नियोजन  SARKARI NAUKRI News -  -



  शिक्षक नियोजन: आपत्तियों का निराकरण, अंतिम मेधा सूची का प्रकाशन 2 नवम्बर को - Plus 2 Shikshak Niyojan, 

गोपालगंज।  First Published:31-10-2016 06:07:32 PMLast Updated:31-10-2016 06:11:45 PM
     
पांचवें चरण के तहत जिले के हाई व प्लस टू स्कूलों में शिक्षकों के नियोजन की अंतिम मेधा सूची 2 नवम्बर को प्रकाशित की जायेगी। इससे पहले प्रकाशित औपबंधिक मेधा सूची पर प्राप्त आपत्तियों का निराकारण कर दिया गया है। शिक्षा विभाग स्थापना के डीपीओ संजय कुमार ने बताया कि औपबंधिक मेधा सूची पर आपत्ति को लेकर माध्यमिक शिक्षक नियोजन के लिए 120 और उच्चतर माध्यमिक शिक्षक नियोजन के लिए 16 आवेदन मिले थे। इन सब आपत्ति आवेदनों का निराकरण कर दिया गया है।

अंतिम मेधा सूची के प्रकाशन की तैयारी तेज कर दी गई है। अंतिम मेधा सूची का प्रकाशन 2 नवम्बर को कर दिया जायेगा। अंतिम मेधा सूची के प्रकाशन के बाद अन्य प्रक्रिया पूरी कर अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग की जायेगी और इसके बाद उन्हें नियोजन पत्र निर्गत किया जायेगा। बता दें कि, औपबंधिक मेधा सूची के प्रकाशन में देरी हुई थी। पांच अक्टूबर की जगह 20 अक्टूबर को औपबंधिक मेधा सूची एनआईसी की वेबसाइट पर अपलोड की गई थी। इसके बाद से 30 अक्टूबर तक आपत्तियों के दर्ज कराने के लिये आवेदन प्राप्ति की तिथि निर्धारित की गई थी। नियोजन को औपबंधिक मेधा सूची के प्रकाशन में देरी को लेकर जिला परिषद् नियोजन इकाई साथ-साथ आपत्तियों का निराकरण भी करती जा रही थी। स्थापना डीपीओ बताते हैं कि समय पर नियोजन का कार्य पूरा किया जाये, इसके लिए कार्य जल्द निपटाये जा रहे हैं। अंतिम मेधा सूची के प्रकाशन में देरी नहीं हो, इसको लेकर नियोजन कार्य में प्रतिनियुक्त कर्मियों को अलर्ट किया गया है। 


BETET  / STET / टीईटी / TET - Teacher Eligibility Test Updates / Teacher Recruitment / Shikshak Niyojan / शिक्षक नियोजन News
http://betet-bihar.blogspot.com/
http://naukri-recruitment-result.blogspot.com
CTETTEACHER ELIGIBILITY TEST (TET)NCTERTEUPTETHTETJTET / Jharkhand TETOTET / Odisha TET  ,
Rajasthan TET /  RTET,  BETET / Bihar TET,   PSTET / Punjab State Teacher Eligibility TestWest Bengal TET / WBTETMPTET / Madhya Pradesh TETASSAM TET / ATET
UTET / Uttrakhand TET , GTET / Gujarat TET , TNTET / Tamilnadu TET APTET / Andhra Pradesh TET , CGTET / Chattisgarh TETHPTET / Himachal Pradesh TET

No comments: