Friday, February 24, 2012

Bihar TET - BETET , Surendra- : Govt. mocked TET Exam

सरकार ने परीक्षा को बना दिया मजाक : सुरेन्द्र(Bihar TET - BETET , Surendra- : Govt. mocked TET Exam)


समस्तीपुर, संसू : इंकलाबी नौजवान सभा के जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि शिक्षा में सुधार का दंभ भरने वाली बिहार के नीतिश-मोदी सरकार ने परीक्षा को मजाक बनाकर रख दिया है। सिर्फ फरवरी में 4 परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक किया गया। 12 फरवरी को नवोदय की परीक्षा, 17 फरवरी एसटीईटी व 18 फरवरी टीईटी परीक्षा के दोनों पाली, 22 फरवरी को मैट्रिक परीक्षा की अंग्रेजी का प्रश्न पत्र जिस तरह से लीक किया गया। इससे पता चलता है कि सरकार का शिक्षा माफिया पर अंकुश नहीं है। लीक मामलों मे सरकार प्रशासन शिक्षा माफिया का नापाक गठजोड़ मजबूती से परीक्षा प्रणाली के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था को चौपट करता जा रहा है। लीक का असर समस्तीपुर में भी देखा जा रहा है। आश्चर्य की बात यह है कि लीक प्रश्न पत्र सही नहीं पाया गया। फिर भी न तो परीक्षा ही रद हुई और न ही संबंधित माफिया व जिम्मेवार प्रशासन शिक्षा विभाग पर कार्रवाई भी नहीं हुई। इससे सरकारी शिक्षा में सुधार का वादा पता चलता है।

News : Jagran (23.2.12)

Thursday, February 23, 2012

Bihar TET - BETET Patna Highcourt : TET Exam For Fine Arts also


फाइन आर्ट्स के उम्मीदवारों की भी टीईटी

(Bihar TET - BETET Patna Highcourt : TET Exam For Fine Arts also)

पटना, विधि संवाददाता
पटना हाईकोर्ट ने कला एवं शिल्प (फाइन आटर््स) के शिक्षक उम्मीदवारों के लिए छह महीने में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) कराने का निर्देश राज्य सरकार को दिया है। ये ऐसे उम्मीदवार हैं, जो तकनीकी त्रुटि के कारण प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा देने से वंचित रह गये हैं।
फाइन आर्ट्स टीचर एसोसियेशन की याचिका पर न्यायाधीश अजय कुमार त्रिपाठी की अदालत ने गुरुवार को सुनवाई की। याचिकाकर्ता के वकील आशुतोष रंजन पांडेय ने कोर्ट को बताया कि टीईटी एवं एसटीईटी (माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा) के आयोजन के पूर्व इस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कोड ही नहीं निकाला गया। विज्ञापन में ऐसे शिक्षकों की पात्रता परीक्षा को लेकर गंभीरता से नहीं सोचा गया। परिणामस्वरूप हजारों उम्मीदवार परीक्षा देने से वंचित रह गये, जबकि प्रत्येक स्कूल में कला एवं शिल्प के शिक्षकों का होना अनिवार्य है।
बहस में कोर्ट को बताया गया कि 20 सालों से विद्यालयों में कला एवं शिल्प के शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हुई है। इस पर अदालत ने इन उम्मीदवारों के लिए छह महीने में परीक्षा लेने का निर्देश दिया।
News : Jagran ( 24.2.12)

Friday, February 17, 2012

Bihar TET - BETET Exam Paper Our, Heavy Demonstration made by the Candidates

STET के प्रश्न पत्र लीक, पूरे बिहार में बवाल(Bihar TET - BETET Exam Paper Out, Heavy Demonstration made by the Candidates)


पटना. बिहार में आज बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित एसटीइटी (सेकेंड्री टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट) के प्रश्न पत्र लीक हो गए हैं। इस खबर के बाद से पूरे बिहार में बवाल मचा हुआ है। कई जगहों पर परीक्षार्थियों ने परीक्षा का बहिष्कार कर दिया है। परीक्षार्थी जमकर हंगामा ओर बवाल कर रहे हैं।

सबसे पहले पटना, सुपौल ओर हाजीपुर में प्रश्न पत्र के लीक होने की खबर आई। इसके बाद जगह जगह पर कल शाम से ही प्रश्न पत्र दो से पांच हजार में बिक रहे थे। हालांकि, इस बात को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने अफवाह बताया था। लेकिन, आज जैसे ही परीक्षा शुरू ही, मामला सच साबित हो गया। बस क्या था, परीक्षार्थियों ने बवाल काटना शुरू कर दिया।

पूरे मामले पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सचिव ललन झा ने दावा किया है कि प्रश्न पत्र लीक.नहीं हुआ है। यह सब पूरी तरह से अफवाह है।

इधर, छपरा में जबरदस्त हंगामे के बाद वहां के डीएम ने परीक्षा रद करने का आदेश दे दिया है। राजधानी पटना के कई केन्द्रों पर भी खूब हंगामा हो रहा है। इसके अलावा परीक्षा में कई अनियमितता की भी बातें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि परीक्षा के दौरान आर्ट्स के स्टुडेंट्स को साईंस के प्रश्न पत्र दे दिए गए ओर साईंस के परीक्षार्थियों को आर्ट्स के।

मधुबनी में जलाया प्रश्न पत्र
इधर, मधुबनी जिले में आक्रोशित छात्रों ने प्रश्न पत्र में आग लगा दी है। छात्रों ने मधुबनी के सीओ संग मारपीट भी की है। सीओ वहां आक्रोशित छात्रों को समझाने गए थे। सासाराम जिले में भी दो केन्द्रों पर परीक्षा रद कर दी गयी है। यहां छात्रों को गलत प्रश्न पत्र से दिए गए थे। इसके अलावा बक्सर, शेखपुरा, मुंगेर समेत राज्य के अन्य जगहों पर हंगामे हो रहे हैं।
News : Bhaskar (17.2.12)

Bihar State Teacher Eligibility Test-TET - BETET Exam Paper Leak / Out

बिहार में एसटीइटी परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक(Bihar State Teacher Eligibility Test-TET - BETET Exam Paper Leak / Out)

सहरसा। बिहार में कई स्थानों पर एसटीइटी [माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा] का प्रश्नपत्र शुक्रवार को लीक हो गया। प्रश्नपत्र बाजार में दो हजार से दो सौ रुपये तक बिका। इस बाबत डीएम ने कहा कि प्रश्नपत्र लीक होने की सूचना उन्हें मिली है। मामले की जाच कराई जा रही है।
उधर, जमुई में एसटीइटी परीक्षा प्रश्नपत्र के साथ 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार देर रात 13 युवकों को एसटीइटी के प्रश्नपत्र के साथ गिरफ्तार किया। पास के सुपौल में भी एसटीइटी का पर्चा लीक होने के आरोप में चार लोंगों को गिरफ्तार किया गया है।

Bihar TET - BETET : TET Question Exam Paper Leaked / Out, Question Mark on Administration

बिहार टीईटी का प्रश्न पत्र हुआ लीक! प्रशासन का दावा टांय-टांय फिस्स
(Bihar TET - BETET : TET Question Paper Leaked / Out, Question Mark on Administration)

Yesterday when I checked Blog Statistics, I found many people come on this blog through Search of
Bihar TET Question Paper Leak
भागलपुर। राज्य सरकार के तमाम निर्देशों और जिला प्रशासन के लाख दावों के बीच पूर्व बिहार के जमुई, लखीसराय, मुंगेर, बांका, भागलपुर आदि कई जिलों में आखिरकार प्रश्न पत्र लीक हो ही गया। जिस कारण लाखों अभ्यार्थियों के बीच उहापोह की स्थिति बनी रही।

मुंगेर में 20 से 50 हजार रुपयों में खुलेआम बिका तो जमुई में प्रश्नपत्र सहित गिरोह के 12 लोग गिरफ्तार कर लिये गये। मामले में जमुई और मुंगेर के जिलाधिकारियों ने घटना के जांच के आदेश दे दिये हैं। हलांकि फिलहाल परीक्षा रद्द किये जाने की कोई सूचना नहीं है। भागलपुर में भी कई जगहों पर प्रश्न पत्र बिकने की खबर है। वैसे अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टी किसी ने नहीं की है।


शुक्रवार को उक्त जिलों के परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा शुरु होते ही प्रश्न पत्र लीक होने की खबरें फैली। हलांकि लोगों ने पहले इसे महज अफवाह बताया। लेकिन जल्दी ही तस्वीरें साफ हो गयी। जमुई के महिसौढ़ी के पास एएसपी पुस्कर आनंद ने छापेमारी कर 12 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस को उसके पास टीईटी के तीन सेटों का प्रश्न पत्र, 16 मोबाइल, 5 बाइक और हजारों रुपये नकद बरामद किया। गिरफ्तार लोगों में खरीददार और बिक्रेता दोनों शामिल हैं।

Thursday, February 16, 2012

Bihar TET - BETET Exam on 17th and 18th Feb 2012

शिक्षक पात्रता परीक्षा आज, तैयारियां पूरी
(Bihar TET - BETET Exam on 17th and 18th Feb 2012)

समस्तीपुर, जाप्र : बिहार माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा शुक्रवार को होगी। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। इसकी जानकारी देते हुए डीपीओ माध्यमिक सह नोडल पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशानुसार परीक्षा को कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय में इसके लिए 22 केन्द्र बनाये गये हैं। प्रथम पाली की परीक्षा 10. 30 से 12. 00 बजे तक होगी। इसमें 17704 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जबकि द्वितीय पाली की परीक्षा 1. 30 से 3. 00 बजे तक होगी। इसमें 3291 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इधर, जिला प्रशासन के हवाले दी गयी जानकारी के अनुसार सभी परीक्षा केन्द्रों पर स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल को प्रतिनियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त गश्ती दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी और उड़नदस्ता दंडाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है। दी गयी जानकारी के अनुसार इस परीक्षा के प्रश्न पत्र भी प्राप्त हो चुका है, जिसे पदाधिकारियों की देखरेख में चिन्हित छह केन्द्रों में रखा गया है। सभी परीक्षा केन्द्रों पर वीडियोग्राफी कराने का निर्देश भी अनुमंडल पदाधिकारी को दिया गया है। यह भी बताया गया है कि परीक्षा केन्द्रों से प्राप्त होने वाली ओएमआर (उत्तर पत्रक) एवं उपस्थित पत्रक को सुरक्षित रखने के लिए सदर अनुमंडल कार्यालय में बज्रगृह की स्थापना की गयी है। साथ ही 18 फरवरी को बिहार प्रारंभिक शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2011 (विशेष) भी दो पालियों में उक्त समयानुसार हीे होगी। इसके प्रथम पाली में 4542 और द्वितीय पाली में 2684 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
News : Jagran (16.2.12)

Wednesday, February 15, 2012

Bihar Teacher Eligibility Test 2011 - Bihar TET - BETET : Preparation Completed for TET Exam

शिक्षक पात्रता परीक्षा की प्रशासनिक व्यवस्था पूरी
(Bihar TET - BETET : Preparation Completed for TET Exam)

Bihar Teacher Eligibility Test 2011
मधेपुरा, निज संवाददाता : बिहार प्रारंभिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2011 के 7300 परीक्षार्थी जिला मुख्यालय स्थित नौ केन्द्रों पर 17 एवं 18 फरवरी को दो पोलियों में परीक्षा देंगे। इसके लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है। हर परीक्षा केन्द्र पर वीक्षक के अतिरिक्त आब्जर्वर के रूप में प्रशासन एवं पुलिस के वरीय पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए। हर केन्द्र पर दो टुकड़ियों में पुलिस बल भी लगाए गए हैं। जानकारी के अनुसार टीपी कालेज में एक हजार, सीएम साइंस कालेज में सात सौ, पीएस कालेज में एक हजार, बीएनएमभी कालेज में सात सौ, मधेपुरा डिग्री कालेज में 1400, मधेपुरा इंटर कालेज में 800, एसएनपीएम स्कूल में छह सौ, रासबिहारी स्कूल में चार सौ तथा टीपी कालेजिएट स्कूल में चार सौ परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इस बाबत जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि परीक्षा केन्द्र पर 17 एवं 18 फरवरी को दं.प्र.सं. की धारा 144 लागू होगी। परीक्षा केन्द्रों की निगरानी के लिए दो उड़नदस्ते की टीम गठित किए गए हैं। जिसमें अपर समाहर्ता अजय कुमार एवं इंस्पेक्टर जयशंकर सिंह तथा अपर समाहर्ता राकेश कुमार एवं आरक्षी उपाधीक्षक द्वारिका पाल शामिल किए गए हैं। परीक्षा केन्द्र पर कदाचार करने वालों पर कार्रवाई के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी डीएन झा एवं डीसीएलआर राजेश रौशन प्रतिनियुक्त किए गए हैं।

News : Jagran (15.2.12)

Bihar TET - BETET : Preparation Completed for TET Exam

शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारियां पूरीं
(Bihar TET - BETET : Preparation Completed for TET Exam)
नवादा, जागरण प्रतिनिधि : जिले में शुक्रवार से आयोजित बिहार माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गयी है। इसके साथ ही शनिवार को प्रारंभिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। दोनों परीक्षाओं के लिए नगर के विभिन्न विद्यालयों में 18 केन्द्र बनाये गये हैं। प्रत्येक केन्द्र पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी है। इसके साथ ही दंडाधिकारियों के नेतृत्व में 4 उड़नदस्ता टीम का गठन किया गया है। जो प्रत्येक केन्द्र पर निगरानी के साथ शरारती तत्वों पर नजर रखेंगे।